कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutions for Class 7 science chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutions www.exammodalpaper.in/ पर अपडेट कर दिए गए हैं। आप chapter wise कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन NCERT solutions पीडीएफ form में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां समस्याओं को हल करने और अवधारणाओं को समझने के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। अध्याय : 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन समाधान नवीनतम NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित हैं और छात्रों को विषय की समझ प्रदान करता हैं।
इस पृष्ठ के माध्यम से, छात्रों को CBSE/NCERT हिंदी माध्यम में पुस्तक की पाठ्यपुस्तक के सवालों के जवाब मिल रहे हैं। यदि आपको किसी विषय को समझने में परेशानी होती है तो आप NCERT कक्षा 7 के विज्ञान पुस्तक के प्रत्येक विषय के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर सत्यापित कर सकते हैं. कक्षा 7 के लिए ये NCERT समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
NCERT solutions for Class 7 science अध्याय : 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनDownload as PDF
NCERT Solutions for Class 7 Science
कक्षा : 7 विज्ञान
अध्याय : 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
अभ्यास प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तनों के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) एल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र बनाना
(छ) भोजन का पाचन
उत्तर:-
(क) प्रकाश संश्लेषण –रासायनिक परिवर्तन
(ख) जल में शक्कर घोलना–भौतिक परिवर्तन
(ग) कोयले को जलाना–रासायनिक परिवर्तन
(घ) मोम को पिघलाना–भौतिक परिवर्तन
(च) एल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र बनाना-भौतिक परिवर्तन
(छ) भोजन का पाचन–रासायनिक परिवर्तन
प्रश्न 2 – बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य हैं, यदि कथन असत्य हैं तो अपनी अभ्यास पुस्तिका में सही करके लिखिए।
(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ो में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे एक पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती।
(घ) लोहा और जंग एक हो पदार्थ है।
(च) भाप का संघनन रासायनिकपरिवर्तन नहीं है।
उत्तर:– (क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(च) सत्य
प्रश्न 3 – निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए:-
(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ___ के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ____ है।
(ग) ऐसी दो विधियाँ , जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है, ___ और ____ है।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं , जिनसे किसी पदार्थ के केवल ___ गुणों में परिवर्तन होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं , ____ परिवर्तन कहलाते हैं।
उत्तर :- (क) जब कार्बनडाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है , तो यहकैल्शियम कार्बोनेटके बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नामसोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेटहै।
(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है, पेंट करनाऔरगैल्वनाइजेशनहै।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनसे किसी पदार्थ के केवलभौतिकगुणों में परिवर्तन होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिकपरिवर्तन कहलाते हैं।
प्रश्न 4 – जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइए।
उत्तर :-जब बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाया जाता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलने के साथ बुलबुले बनते हैं। यह एक रासायनिक परिवर्तन है.
प्रश्न 5 – जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी जात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमे भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं ।
उत्तर:-जब मोमबत्ती जलती है तो निम्नलिखित परिवर्तन होते हैं:-
भौतिक परिवर्तन :-मोम का पिघलना तथा पिघले हुए मोम के वाष्प बनना।
रासायनिक परिवर्तन :-मोम का जलकर गैस, ऊष्मा और प्रकाश देना।
इसी प्रकारएलपीजी एक और उदाहरण है जिसमें भौतिक परिवर्तन तब होता है जब एलपीजी सिलेंडर से बाहर निकलती है और तरल से गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाती है और जब गैस हवा में जलती है तो रासायनिक परिवर्तन होता है।
प्रश्न 6 – आप कैसे दिखाएंगे कि दही एक जमना एक रासायनिक परिवर्तन है ?
उत्तर :-दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि दही को वापस दूध में नहीं बदला जा सकता है। दूध और दही के गुण अलग-अलग होते हैं।
प्रश्न 7 – समझाइएं कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है ?
उत्तर :-लकड़ी का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड एवं राख जैसे नए पदार्थ बनते हैं जिनके गुण लकड़ी से बिल्कुल भिन्न होते हैं। दूसरी ओर, लकड़ी को जलाना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि CO2 मुक्त होने के साथ लकड़ी कोयले में परिवर्तित हो जाती है
प्रश्न 8 – कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर :–एक बीकर में एक कप पानी लें और उसमें तनु सल्फ्यूरिक एसिड की कुछ बूंदें डालें। पानी गर्म करें. जब यह उबलने लगे तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट पाउडर डालें। कॉपर सल्फेट पाउडर तब तक मिलाते रहें जब तक कि और पाउडर न घुल जाए। .इस प्रक्रिया के दौरान घोल को लगातार हिलाते रहें। घोल को छान लें. इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद इसे देखें, आपको कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देंगे
प्रश्न 9 – समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने पर उसका जंग लगने से बचाव किस प्रकार से होता है ?
उत्तर :-लोहे पर जंग लगने के लिए ऑक्सीजन एवं नमी की आवश्यकता होती है। लोहे के गेट पर पेंट करने से उसका बचाव इसलिए हो जाता है क्योंकिपेंटिंग लोहे के गेट को ऑक्सीजन और नमी के संपर्क में आने से रोकती है।
प्रश्न 10 – समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुंद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगता है ?
उत्तर :-लोहे पर जंग लगने के लिए नमीयुक्त वायु का होना आवश्यक है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में वायु में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे पर जंग लगने की दर अधिक होती है। दूसरी ओर रेगिस्तानी क्षेत्रों में वायु शुष्क होती है, इसलिए वहाँ लोहे पर जंग लगने की दर कम होती है।
प्रश्न 11 – हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं वह द्रवित पेट्रोलियम गैस कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही है यह गैस में परिवर्तित हो जाती है। फिर यह गैस जलती है। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित है। सही कथन का चयन कीजिए:-
(क) प्रक्रम – A रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम – B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।
उत्तर:-प्रक्रम – A और प्रक्रम – B ये दोनों ही रासायनिक परिवर्तन है।
आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 7 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।