कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutions for Class 7 science chapter 8 पवन, तूफान और चक्रवात अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutions www.exammodalpaper.in/ पर अपडेट कर दिए गए हैं। आप chapter wise कक्षा 7 विज्ञान अध्याय : 8 पवन, तूफान और चक्रवात NCERT solutions पीडीएफ form में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां समस्याओं को हल करने और अवधारणाओं को समझने के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। अध्याय : 8 पवन, तूफान और चक्रवात समाधान नवीनतम NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित हैं और छात्रों को विषय की समझ प्रदान करता हैं।
इस पृष्ठ के माध्यम से, छात्रों को CBSE/NCERT हिंदी माध्यम में पुस्तक की पाठ्यपुस्तक के सवालों के जवाब मिल रहे हैं। यदि आपको किसी विषय को समझने में परेशानी होती है तो आप NCERT कक्षा 7 के विज्ञान पुस्तक के प्रत्येक विषय के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर सत्यापित कर सकते हैं. कक्षा 7 के लिए ये NCERT समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
NCERT solutions for Class 7 science अध्याय : 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलनDownload as PDF
NCERT Solutions for Class 7 Science
कक्षा : 7 विज्ञान
अध्याय : 8 पवन, तूफान और चक्रवात
अभ्यास प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 – निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-
(क) पवन ____ वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के ____ तापमान के कारण उत्पन्न होती है।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट ____ वायु ऊपर उठती है, जबकि ____ वायु नीचे आती है।
(घ) वायु ____ दाब के क्षेत्र से ____ दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।
उत्तर:-(क) पवनगतिशीलवायु है।
(ख) पवन पृथ्वी केअसमानतापमान के कारण उत्पन्न होती है।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकटगर्मवायु ऊपर उठती है, जबकिठंडीवायु नीचे आती है।
(घ) वायुउच्चदाब के क्षेत्र सेनिम्नदाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।
प्रश्न 2 – किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ लिखो।
उत्तर:-पतंग जिस दिशा में उड़ती है वह हवा के बहने की दिशा होती है। वायु में छोड़ी सूखी पत्तियों के उड़ने की दिशा देखकर।
प्रश्न 3 – ऐसे दो अनुभव बताइए जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायु दाब डालती हैं।
उत्तर :-साइकिल के ट्यूब में हवा भरने पर यह फूल जाती है। हवा से पेड़ की टहनियांदबाव के कारणहिलती है।जब गुब्बारे में हवा अधिक भर जाती है तो हवा के अत्यधिक दबाव के कारण वह फट जाता है।
प्रश्न 4 –आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियां हो। लेकिन रोशनदान न हो ? अपने उत्तर को समझाइए।
उत्तर :-जिस घर में खिड़कियां हों लेकिन वेंटिलेटर न हों, उसे नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि गर्म हवा ठंडी हवा की तुलना में हल्की होती है और इसलिए, ऊपर जाती है। यह गर्म हवा अधिकतर वेंटीलेटर के माध्यम से घर से बाहर जा सकती है। अगर वेंटीलेटर न हों तो गर्म हवा आसानी से बाहर नहीं जा पाती.
प्रश्न 5 – समझाइए कि कपड़ों के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं ?
उत्तर :-क्योंकि वायु बिना कोई नुकसान की इनमें से गुजर जाती है। परन्तु यदि टांगे हुए बैनर और विज्ञापन पट्टों में छिद्र न बनाएँ तो तेज हवा उन पर बहुत अधिक दाब लगाती है और उनको नुकसान पहुंचा सकती है।
प्रश्न 6 – यदि आपके गांव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे ?
उत्तर :-सबसे पहले मैं अपने पड़ोस में रहने वाले सभी व्यक्तियों को खतरे के बारे में बताऊँगा। फिर उनके रहने के लिए कोई जगह ढूंडूगा और जहाँ वे रह सके उनके लिए पानी भोजन कपड़े की भी व्यवस्था करूँगा।
प्रश्न 7 – चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है ?
उत्तर :-चक्रवात चेतावनी तंत्र की स्थापना, चक्रवात आश्रय स्थल की व्यवस्था, भोजन पानी की उचित व्यवस्था, चिकित्सक सुविधा की व्यवस्था।आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा केंद्रों को कॉल करके मदद करनी चाहिए।
प्रश्न 8 – निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती ?
(क) चेन्नई
(ख) मेंगलुरु (मंगलोर)
(ग) अमृतसर
(घ) पुरी
उत्तर :- (iii) अमृतसर
प्रश्न 9 – नीचे दिए गए वक्तव्यों में कौन-सा सही है ?
(क) शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।
(ख) ग्रीष्मकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।
(ग) चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्र और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।
(घ) भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है।
उत्तर:- (क)शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।
आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 7 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।