कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutions for Class 7 science chapter 13 गति एवं समय अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कक्षा 7 विज्ञान के लिए NCERT solutionswww.exammodalpaper.in/ पर अपडेट कर दिए गए हैं। आप chapter wise कक्षा 7 विज्ञान अध्याय : 13 गति एवं समयNCERT solutions पीडीएफ form में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां समस्याओं को हल करने और अवधारणाओं को समझने के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। अध्याय : 13 गति एवं समय समाधान नवीनतम NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित हैं और छात्रों को विषय की समझ प्रदान करता हैं।
इस पृष्ठ के माध्यम से, छात्रों को CBSE/NCERT हिंदी माध्यम में पुस्तक की पाठ्यपुस्तक के सवालों के जवाब मिल रहे हैं। यदि आपको किसी विषय को समझने में परेशानी होती है तो आप NCERT कक्षा 7 के विज्ञान पुस्तक के प्रत्येक विषय के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर सत्यापित कर सकते हैं. कक्षा 7 के लिए ये NCERT समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं।
NCERT solutions for Class 7 science अध्याय : 13 गति एवं समय Download as PDF
NCERT Solutions for Class 7 Science
कक्षा : 7 विज्ञान
अध्याय : 13 गति एवं समय
अभ्यास प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 – निम्नलिखित गतियों एक वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए :
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) मैरी गो राउंड ‘ झूले में बच्चे की गति
(घ) सी – सॉ ‘ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर:-(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति-दोलन गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति-सरल रेखा के अनुदिश गति
(ग) मैरी गो राउंड ‘ झूले में बच्चे की गति-वर्तुल गति
(घ) सी – सॉ ‘ झूले पर बच्चे की गति-दोलन गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति-दोलन गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति-सरल रेखा के अनुदिश गति
प्रश्न 2 – निम्नलिखित में कौन –सा कथन सही नहीं हैं ?
(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच ओर दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m / h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर :-(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
प्रश्न 3 – कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरा करने में 32 s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर:20 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय :-32s
1 दोलन पूरा करने में लगा हुआ समय:- 32/20= 1.6 s
इसलिए आवर्तकाल :-1.6 s
प्रश्न 4 – दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 किलो मीटर हैं। कोई रेल गाडी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए :-
उत्तर:-दूरी = 240 km
समय = 4h
चाल = दूरी/समय
= 240km/4h = 60 km/h
प्रश्न 5 – किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है ? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर:-
पथमापी का 8:30AM पर पाठयांक =57321.0 km
पथमापी का 8:50AM पर पाठयांक =57336.0 km
कार द्वारा तय की गई दूरी =57336.00 – 57321.00
= 15 km
कार द्वारा लिया गया समय= 8.50 – 8.30 = 20 मिनट
कार की चाल = तय की गई दूरी /लिया गया समय
= 15 km/ 20 min
= 0.75 km /min
चाल km/h में = 0.75km / 1/60h (1min = 1/60 h)
= 0.75 × 60 km /h = 45 km/h
प्रश्न 6 – सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुंचने में 15 मिनट लेती है यदि साइकिल की चाल 2m/s है तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर:-चाल = 2m/s
समय = 15 min = 15×60 = 900s
दूरी = चाल × समय
= (2×900)m
= 1800 m
= 1800/1000 km = 1.8km
प्रश्न 7 – निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी- समय ग्राफ ओर आकृति दर्शाइए:-
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर:- (i)
प्रश्न 8 – निम्नलिखित में कौन – सा संबंध सही है ?
चाल = दूरी × समय
चाल = दूरी/समय
चाल = समय/दूरी
चाल = 1/ दूरी × समय
उत्तर:-(ख) चाल = दूरी/समय
प्रश्न 9 – चाल का मूल मात्रक है:-
(क) Km/min
(ख) m/min
(ग) Km/h
(घ) m/s
उत्तर:-(घ) m/s
प्रश्न 10 – कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी:-
(क) 100km
(ख) 25km
(ग) 15km
(घ) 10km
उत्तर:-कार की चाल = 40km/h
समय = 15 मिनट = 15/60 घंटे
दूरी =चाल × समय
= 40 × 15/60
= 10 km
दूसरी बार
कार की चाल = 60km/h
समय = 15 मिनट
= 15/60 घंटे
दूरी=चाल × समय
= 60× 15/60 = 15 km
कुल दूरी = 10+15= 25 km
प्रश्न 11 – मान लीजिए चित्र A तथा चित्र B में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफ में 100 मीटर की दूरी को 1cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर:-दूरी = 100 m
समय = 10 s
चाल =दूरी / समय = 100m / 10s
= 10m/s
प्रश्न 12 – 11. चित्र 13.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के चित्र दूरी – समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन सा वाहन गति के दूरी – समय प्राक अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है ?
उत्तर:-ग्राफ A की ऊँचाई ग्राफ B से अधिक है इसलिए एक दिए हुए सामान समय अंतराल में वाहन A एवं वाहन B की अपेक्षा अधिक दूरी तय कर रहा है। इसलिए वाहन A अधिक तेजी से चल रहा है।
प्रश्न 13 – निम्नलिखित दूरी–समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है ?
उत्तर:- (iii) दूरी समय ग्राफ एक वक्र है। यह ग्राफ यह दर्शाता है कि ट्रक की चाल नीयत नहीं है।
आप अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दीजिए। हमारा ncert solutions for class 7 science in hindi medium देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट के माध्यम से अन्य विषयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें और एनसीईआरटी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।